शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:बस्ती में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, 3 महीने पहले वारदात
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। गौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सौरहा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उनकी बेटी की शादी गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसिया निवासी अभिमन्यु उर्फ छट्ठीलाल से तय हुई थी। आरोप है कि 2 जुलाई 2025 को दोपहर करीब दो बजे आरोपी अभिमन्यु युवती को टहलाने के बहाने गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान बाग में ले गया। वहां उसने युवती की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि यह बात बाहर निकली तो वह शादी से इनकार कर देगा। बाद में उसने युवती से विवाह करने से भी साफ मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद गौर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/fZFiOLr
Leave a Reply