वृद्धाश्रम में छात्राओं ने बुजुर्गों से की मुलाकात:लखनऊ के ए.पी. सेन कॉलेज की छात्राओं ने जाना बुजुर्गों का जीवन, सुनी उनकी कहानियां
लखनऊ के ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने सरोजिनी नगर स्थित श्री वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया। छात्राओं ने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके जीवन के अनुभव सुने। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता जगाना था। छात्राओं ने बुजुर्गों की दिनचर्या को समझा। उनके स्वास्थ्य और जीवनशैली के बारे में जानकारी ली। बुजुर्गों ने अपनी जीवन कहानियां साझा कीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. श्वेता तिवारी ने इसे छात्राओं में सामाजिक समझ विकसित करने का माध्यम बताया। विभाग की डॉ. कीर्ति गौर, डॉ. नर्मदा मौर्या और डॉ. मनीषा कुमारी ने छात्राओं को भ्रमण से पहले साक्षात्कार और अवलोकन की तकनीक समझाई। छात्राओं ने बुजुर्गों से संवाद कर उनके अनुभवों से सीखा। उन्होंने संवेदनशील समाज बनाने का संकल्प लिया।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply