लव मैरिज के तीन माह बाद विवाहिता की मौत:मैनपुरी में फंदे से लटकता मिला शव, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव किरथुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम 7:30 बजे 18 वर्षीय रितु का शव उसके घर के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। परिजन तुरंत उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई के ट्रॉमा सेंटर ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रितु का विवाह तीन महीने पहले इसी गांव के अजय कुमार राठौर से हुआ था। यह एक प्रेम विवाह था। दोनों परिवारों में रिश्ता तय था, लेकिन शादी में देरी के कारण दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया। रितु के पिता मूलचंद राठौर इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला भगे के निवासी हैं। ससुराल पक्ष को नहीं पता कि रितु ने यह कदम क्यों उठाया आत्महत्या करने की वह कोई कारण नहीं बता सके। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग सैफई अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अपने गांव ले गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मायके पक्ष के लोग रो-रोकर बेहाल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर