लखनऊ में सुबह से चटक धूप निकली, चल रही हवा:दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, दर्ज किया जा रहा सामान्य से अधिक तापमान
लखनऊ में सुबह से चटक धूप निकली है। हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लगातार कई दिनों से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते उमसभरी गर्मी का दौर बना हुआ है। सितंबर में जुलाई जैसी गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। सुबह के समय चल रही हल्की ठंडी हवा से थोड़ी राहत भी मिल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (रविवार को) लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री अधिक रहा। दिन में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 91 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही। दिन में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल होते रहे। 30 सितंबर से लखनऊ में बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। 30 सितंबर तक मानसून के पूर्वी यूपी से लौट जाने की संभावना भी मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। लखनऊ में अभी तक मानसून में करीब 665 मिलीमीटर बरसात हुई है। यह सामान्य से 1 फीसदी कम है। इस दौरान सामान्य बरसात का औसत 675 मिलीमीटर रहा है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ZAYn2ro
Leave a Reply