लखनऊ में करवा चौथ पर महिलाओं ने की पूजा:दुल्हन की तरह सज कर मंदिर पहुंची, बोलीं- पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा

लखनऊ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। नाका स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत मंदिर में सिंधी और पंजाबी समुदाय की सुहागिन महिलाएं विशेष पूजा के साथ करवा मना रही हैं। कलश के ऊपर दीपक रखकर और हाथों में पूजा की थाली लेकर महिलाओं ने एक दूसरे को थाली देते हुए विशेष पूजा की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर और सोलह श्रृंगार करके पहुंची। पूजा में शामिल होने आई तनु रस्तोगी ने बताया कि करवा चौथ का व्रत रखकर सिंधी पंजाबी समुदाय की महिलाएं व्रत तोड़ने से पहले यह विशेष पूजा करती हैं। सभी विवाहित महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होकर आती हैं। 3 तस्वीरें देखिए… पति के लंबी उम्र और तरक्की के लिए पूजा उन्होंने बताया- पूजा के लिए घर में तैयार की गई विशेष पूजन सामग्री लाई जाती है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट और फ्रूट शामिल किया जाता है। पूजा की थाली को विवाहित महिलाएं अपने से बड़ी महिलाओं को सौंपती हैं। यह पूजा भी पति के लंबी उम्र और तरक्की के लिए होती है। मंदिर विशेष रूप से करवा चौथ की पूजा के लिए जाना जाता है। रंजना सिंह ने बताया- यह उनका पहला करवा चौथ है। इसके लिए बेहद उत्साहित थी। हमेशा वह परिवार में माताजी और अन्य लोगों को यह पर्व मनाते हुए देखती थीं। उन्हें बहुत खुशी मिलती थी। अपने पहले करवा के लिए दुल्हन की तरह ही तैयार हुई हूं। अपनी शादी का लहंगा पहना है। करवा चौथ का हमारे जीवन में बहुत महत्व है उन्होंने बताया- अपने पति की तरक्की और लंबी उम्र के लिए मंदिर में पूजा और अर्चना की। पति के नाम का व्रत रखा है। पूजा के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत खोलूंगी। करवा चौथ का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/HWKew3u