लखनऊ में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का स्थापना दिवस:संघर्ष करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित, मंच से गाजा को मिला समर्थन
लखनऊ में शनिवार को उद्यान भवन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 13 वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश भर से संगठन की पदाधिकारी, सदस्य व महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में अकबर नगर की विस्थापित महिलाएं व एयरपोर्ट के पास रहीमाबाद की रहने वाली किसान महिलाओं को जमीन संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहा दीक्षित और मुख्य वक्ता के रूप में सुभाषिनी अली शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावना पढ़कर हुई। जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय इतिहास विभाग की छात्रा युसरा ने फैज अहमद फैज का गीत पढ़ा। एडवा की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि बुशरा और सुमन को अकबरनगर में संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया। मगर अंत 60 साल पुरानी बस्ती पर कार्रवाई हो गई। जमीन बचाने के संघर्ष के लिए मिला सम्मान मधु गर्ग नव कहा कि अकबरनगर से विस्थापित होने के बाद बसंत कुंज में भी बुशरा ने अपना संघर्ष जारी रखा। जिन बच्चियों को अकबर नगर में पढ़ातीं थीं अब उन्हें बसंतकुंज में शिक्षा दे रही है। एयरपोर्ट के पास रहीमाबाद में रहने वाली महिला सीमा यादव और सुषमा को जमीन बचाने के लिए किए गए संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया। गाजा में महिलाओं पर अत्याचार का विरोध सुभाषिनी अली ने कहा कि यहां पर बैठी हुई महिलाएं आधी आबादी का नेतृत्व कर रही है। महिलाओं से ही यह समाज है। जिन महिलाओं को कभी कमजोर और बेचारी के रूप में देखा जाता था आज वहीं महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में सफलता और बुलंदी का परचम लहरा रही है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। हमारा संगठन महिलाओं को अत्यधिक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए लगातार कर रहा है। हम इस मंच से गाज़ा में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार का विरोध किया जाता हैं। भारत समेत पूरे विश्व में जहां भी महिलाओं पर अत्याचार और अन्याय हो रहा है हम उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/fn2Zxsy
Leave a Reply