लखनऊ जिला जज मलखान सिंह ने कार्यभार संभाला:इलाहाबाद हाईकोर्ट में OSD रहे, इससे पहले गौतमबुद्ध नगर में तैनात थे

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मलखान सिंह ने शनिवार को लखनऊ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वे हाल ही में गौतमबुद्ध नगर से ट्रांसफर होकर आए हैं। 1998 बैच के अधिकारी मलखान सिंह अब तक प्रदेश के कई महत्वपूर्ण न्यायिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। मलखान सिंह का जन्म 22 जुलाई 1968 को हुआ था। वे मूलतः हरियाणा के निवासी हैं और उच्च शिक्षित विधि विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, बी.ए. और एल.एल.बी. की शिक्षा पूरी करने के बाद न्यायिक सेवा में प्रवेश किया। वे हाई ज्यूडिशियल सर्विस (HJS) में 16 अगस्त 2013 को शामिल हुए थे और उनका सेवा कार्यकाल 31 जुलाई 2028 तक निर्धारित है। कई जिलों में निभाई अहम जिम्मेदारियां अपने करियर के दौरान मलखान सिंह ने मैनपुरी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मुज़फ्फर नगर , हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में न्यायिक दायित्व संभाले हैं। उनकी पहचान एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी और अनुशासित न्यायाधीश के रूप में रही है। हाई कोर्ट में रहे ओएसडी मलखान सिंह प्रयागराज हाई कोर्ट में ओएसडी (ज्यूडिशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर) के पद पर भी तैनात रहे, जहां उन्होंने न्यायिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए कई योजनाओं पर काम किया।गाजियाबाद में वे विशेष न्यायाधीश (SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम) के पद पर कार्यरत रहे और संवेदनशील मामलों में उनके कई निर्णय चर्चा में रहे। पारदर्शिता के लिए बनी पहचान मलखान सिंह की कार्यशैली को एक निष्पक्ष, पारदर्शी और परिणामोन्मुख न्यायिक दृष्टिकोण के लिए सराहा जाता है। मुजफ्फरनगर में वे मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) के प्रोसिडिंग अफसर रहे, जहां उनके फैसलों ने न्यायिक प्रणाली में भरोसा बढ़ाया। गौतमबुद्ध नगर में जिला जज रहते हुए उन्होंने न्यायालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता लाने के लिए कई नए प्रयोग किए।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/p7l6Xti