राम बारात में उमड़ा जनसैलाब:रेलवे रोड से जनकपुरी तक निकली बारात, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

फर्रुखाबाद में भगवान राम की बारात धूमधाम से निकली। मंगलवार की देर शाम रेलवे रोड से शुरू हुई बारात लिंजीगंज स्थित जनकपुरी तक पहुंची। श्री रामलीला मंडल के निर्देशक विजय दुबे मटरलाल दुबे ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारी। इसके बाद चारों को रथ पर विराजमान किया गया। फूलों और रोशनी से सजे रथ पर विराजमान रघुराज की छटा देखते ही बनती थी। बारात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। बारात के मार्ग में रेलवे रोड, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय और मन्नीगंज के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। दुकानों और मकानों की छतों पर लोग बारात देखने के लिए जमा हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष लालजी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग समेत अशोक मिश्र, अनुभव सारस्वत, संजय गर्ग, धीरेंद्र सारस्वत मौजूद रहे। इसके अलावा सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम रहे जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा देखें तस्वीरें…

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर