रामपुर में सपा नेता की कोठी पर कार्रवाई:पूर्व जिलाध्यक्ष की कोठी का मेन गेट और चारदीवारी ढहाई, तीन दुकानें भी गिराईं
रामपुर में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार की कोठी पर जेसीबी चलाई गई। सिविल लाइंस क्षेत्र में नैनीताल हाइवे किनारे स्थित कल्याण कुटीर नाम की इस कोठी का निर्माण 1964 में हुआ था। नगर पालिका प्रशासन ने कोठी के मेन गेट और चार दीवारी को जमींदोज कर दिया। साथ ही कोठी के आसपास बनी तीन दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन लगातार अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रहा प्रशासन पिछले कुछ समय से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने अतिक्रमण के आरोपों से इनकार किया है। रामपुर में पिछले कुछ दिनों से प्रशासन लगातार अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रहा है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply