यूपी में महिला सशक्तिकरण अभियान:गाजीपुर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी
गाजीपुर में मिशन शक्ति अभियान का पांचवा चरण चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चला रही है। पुलिस टीमें गांव-गांव, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगा रही हैं। इनमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वाड के बारे में बताया जा रहा है। अभियान में यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 जैसी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। पुलिस टीम महिलाओं को सरकारी योजनाओं से भी अवगत करा रही है। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply