यमुना में कूदे युवक का शव 36 घंटे बाद मिला:आगरा में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में शोक

आगरा के फतेहाबाद के डौकी थाना क्षेत्र में यमुना नदी में कूदे युवक का शव 36 घंटे बाद बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पारौली सिकरवार निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र देशराज के रूप में हुई है। विगत मंगलवार शाम वाजिदपुर पुल से उसने यमुना में छलांग लगाई थी। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे पारौली सिकरवार गांव के पास यमुना नदी में ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।पुलिस और गोताखोरों की टीम पिछले 36 घंटे से युवक की तलाश कर रही थी। डौकी थाना अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। गांव में भी उदासी छाई हुई है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/xuDI6FQ