मोदी के जन्मदिन पर प्रयागराज में यज्ञ अनुष्ठान:अलोपी देवी मंदिर व श्रृंगवेरपुर धार में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की दीर्घाय़ु की कामना

आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में शहर में अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर तो कहीं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। वहीं अलोप शंकरी देवी मंदिर व श्रृंगवेरपुर धाम में यज्ञ और हवन किया गया। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन अनुष्ठान किया है। वैदिक ब्राह्मणों ने हवन कुंड में आहूतियां डालकर पीएम मोदी के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बने इसके लिए उन्हें ईश्वर शक्ति प्रदान करें ऐसी कामना वैदिक ब्राह्मणों ने की है। PM मोदी विश्व का नेतृत्व करें और सभी राक्षसी प्रवृत्तियों का पीएम मोदी नाश करें ऐसी भी प्रार्थना की गई है। पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूरा करें। इसके बाद एक बार फिर से पीएम मोदी देश का नेतृत्व करें ऐसी कामना की गई है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर