मैनपुरी में नाबालिग से दुष्कर्म:रेस्टोरेंट से होटल ले जाकर किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 सितंबर की है। आरोपी देवन पुत्र महावीर सिंह नाबालिग लड़की को रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बहाने ओयो होटल में ले गया। वहां उसने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। नाबालिक को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया था कि अधिक ब्लीडिंग हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पीड़िता की मां ने 21 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी देवन और उसके साथी शिवम यादव ने सबूत मिटाने की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर केसी पेट्रोल पंप के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी देवन सुजरई गांव का और शिवम यादव महादेवा का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply