मैं-मेरी मां गुंडों से निपट रहे:राजा भैया की बेटी ने योगी को लिखा- फर्जी मुकदमे कराते हैं फिर बच्चों से कमेंट कराते हैं
राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी सिंह ने एक बार फिर अपनी मां भानवी सिंह का पक्ष लेते हुए हमला बोला है। राघवी ने लिखा- यह दुखद है कि ऐसे लोग हमारा पीछा कर रहे हैं। मैं और मेरी मां अकेले ऐसे गुंडों से निपट रहे हैं। राघवी सिंह का यह हमला भानवी सिंह के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह पर है। राघवी यूपी के सीएम योगी और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए लिखती हैं कि ये लोग मेरी मां पर फर्जी मुकदमे करवाते हैं। फिर अपने 10-10 बच्चों से कमेंट करवाते हैं कि ये पारिवारिक मामला है। जब राजा भैया इतने ही क्रूर थे, तो पिछले साल राजस्थान क्यों घूमने गई थी
राघवी के इस पोस्ट पर तरह के कमेंट आ रहे हैं। गिरिधर राव नाम के एक यूजर ने राजा भैया और उनके दोनों बेटों के साथ राघवी और उनकी छोटी बहन की एक तस्वीर पोस्ट की है। साथ में लिखा है कि जब राजा भैया इतने ही क्रूर आदमी और बुरे पिता हैं, तो पिछले साल सपरिवार उनके साथ राजस्थान क्यों घूमने गई थी? बताने का कष्ट करेंगी आप? क्या यह समझा जाए कि पिछले साल तक राजा भैया सज्जन पुरुष थे। साल बदलते ही सज्जन से दुर्जन बन गए? पढ़िए, याचिका दाखिल करने वाले अजय सिंह ने क्या कहा
राघवी ने अयोध्या कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें अजय सिंह याचिका दाखिल करने की वजह बता रहे हैं। अजय कह रहे हैं कि भानवी सिंह सोशल मीडिया पर अनर्गल आरोप लगाकर हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही थीं। वो किन्हीं राजनीतिक कारणों से प्रेरित होकर ऐसा कर रही हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में इसे लेकर काफी रोष है। काफी नाराजगी है। लोग काफी आहत हैं। इसलिए मैंने कोर्ट का सहारा लिया और याचिका दाखिल की है। 15 अक्टूबर को भानवी सिंह को बयान के लिए कोर्ट ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि भानवी जी बस्ती की रहने वाली हैं। प्रतापगढ़ में ससुराल है। बीच में अयोध्या-फैजाबाद पड़ता है। जनकारी तो पूरी होगी। बाकी कोर्ट ने बुलाया है। अगर जानकारी नहीं होगी, तो गूगल से पता करके आ जाएंगी। जानिए कौन हैं राणा अजय सिंह? राणा अजय सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं। अभी राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश महासचिव हैं। करणी सेना के यूपी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से इन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। 27 सितंबर को भी राजा भैया की बेटी ने जारी किया था वीडियो 3 मिनट के वीडियो में राघवी ने क्या कुछ कहा..
सीएम योगी से मेरी मांग है कि अगर हमारी सुरक्षा और हमें न्याय नहीं दिला सकते तो मुझे, मेरी मां और बहन को एक बार में ही मरवा दीजिए। मगर इस तरह धीरे-धीरे हमारे हाथ-पैर मत काटिए। जो मां पर सरकार के समर्थन से फर्जी मुकदमेबाजी हो रही है, हम लोग इसकी पीड़ा अब झेल नहीं पाएंगे। हजरतगंज थाने में भी मेरी मां के खिलाफ फर्जी एफआईआर और मुकदमे चल रहे हैं। डीसीपी कहते हैं कि उन्हें जानकारी नहीं है और एसएचओ कहते हैं कि ऊपर का मामला है। हमारे पास वाइस रिकॉर्डिंग है, क्योंकि हम बिना प्रमाण के बात नहीं करते। होम मिनिस्ट्री और इंटरनल सिक्योरिटी ने यूपी पुलिस को कार्रवाई करने को कहा है। पर यूपी पुलिस प्रशासन मेरी मां को ही परेशान कर रही है। सेंट्रल ने लिखा है कि सबूत ही प्रमाण है। जान लेने की धमकी के बाद भी सबूत समेत स्कालर, असाल्ट, मशीन गन, नाइन एमएम पिस्टल और अन्य हथियार प्रमाण व लोकेशन सहित देने के बाद भी मां के ऊपर ही फर्जी मुकदमे चल रहे हैं। उनको उसी यूपी में बुलाया जा रहा है, जहां उनके ऊपर गोली चली है। जान का खतरा है। जान से मारने की धमकी मिली है। ये सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। क्षत्रीय धर्म हमें ये नहीं सिखाता है। सेंट्रल से जांच के ऑर्डर जारी होने के बाद यूपी सरकार और यूपी पुलिस व प्रशासन मेरी मां को चुप कराने के लिए उनके ऊपर फर्जी शिकायत पर मुकदमे दर्ज करा कर उन्हें वहीं बुला रहे हैं। ये लोग बड़े आराम से मार देंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कंट्रोल कर उन्हें पागल घोषित कर देंगे। और जिंदगी भर हम और हमारी बहन सड़क पर जस्टिस मांगते रह जाएंगे। बाहुबल, पैसा और सीएम योगी के समर्थन से हम सालों से पीड़ित हैं। घरेलू विवाद में मेरी के लंग्स में चोट आ गई थी। हॉस्पिटल की रिपोर्ट बदलवा दी गई थी। एंट्री नहीं कराई थी। खून सूख कर लंग्स को डैमेज कर रहा है। एम्स दिल्ली की रिपोर्ट भी है। दिल्ली पुलिस जब कार्रवाई के लिए लखनऊ गई तो दिनदहाड़े गवाहों के घर जाकर यूपी पुलिस के गनर ने उन्हें डराया-धमकाया और चुप कराया। ये वो गनर हैं, जो सिक्योरिटी के लिए अलॉट होते हैं। इतने खतरनाक प्रमाण देने के बाद भी यूपी पुलिस का रवैया ये है। मेरी मां पर अत्याचार जोरशोर से है, लेकिन कार्रवाई शून्य है। जानलेवा धमकी के बाद, गोली चलाने के बाद, हम किस उम्मीद से जाएं यूपी में ये मुकदमे लड़ने के लिए। यूपी में न्याय मांगने की कोशिश कीजिए तो आप पर 10 मुकदमे और हो जाते हैं। क्योंकि ये सब योगी के संज्ञान में ही नहीं, बल्कि उनके समर्थन और संरक्षण में हो रहा है। हम योगी जी से खुद ही मांग करते हैं कि आप किसी को भेज दीजिए और हम तीनों को एक बार में ही मरवा दीजिए। हम सालों से पीड़ित हैं। मेरी मां की बिगड़ती हालत देखते हुए हमारी तबीयत भी खराब हो रही है। या तो कार्रवाई कीजिए या तो हमारी जान ले लीजिए। अब जानिए राजा भैया और भानवी सिंह के बीच का विवाद?
भानवी सिंह और उनके पति राजा भैया के बीच तलाक का केस चल रहा है। भानवी सिंह ने 3 जून, 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जाकर अपने पति रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने एक पत्र भी सौंपा था। जिसमें कहा गया था कि राजा भैया आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके पास अवैध और खतरनाक हथियारों का भंडार है। यह कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इन हथियारों में नाटो ग्रेड की जिगाना पिस्टल, ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल्स और कई अन्य जानलेवा हथियार भी शामिल हैं। कहा- जबरन लाइसेंसी हथियार छीन लिए
भानवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने जबरन उनके लाइसेंसी हथियार छीन लिए हैं। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा था कि राजा भैया ने एक बार कमरे में गोली चलाई थी, जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बच गई थी। भानवी का दावा है कि यह मामला सिर्फ एक परिवार के बीच विवाद का नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा है। राजा भैया के करीबी ने कहा था- भानवी सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले गोपाल जी ने कहा था कि भानवी सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं। 10 साल से वो अलग रह रही हैं। ऐसे आरोप लगाकर अपने ही घर में आग लगा रही हैं। अपने बच्चों का भविष्य खराब कर रही हैं। राजा भैया के माता-पिता और बच्चों सभी के पास लाइसेंस है। वो क्यों अवैध हथियार रखेंगे? राजा भैया का एक भी ऐसा नौकर नहीं है, जिसके पास लाइसेंस और असलहा न हो। दशहरे पर हम इनकी पूजा करते हैं। सारे लीगल शस्त्र हैं। राजा भैया को अवैध हथियार रखने की जरूरत ही नहीं है। जो आरोप लगा रहा है, जिस बेस पर लगा रहा, पहले उसकी खुद जांच होनी चाहिए। हालांकि, उनके पास खुद ही लाइसेंसी हथियार है। कब से भानवी सिंह राजा भैया से अलग रह रहीं? कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। नवंबर, 2022 में उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। ———————– ये खबर भी पढ़ें- राजा भैया, यूपी की सियासत का बाहुबली, मायावती से अदावत, अखिलेश से नाराजगी के बाद अब पत्नी से खुलेआम विवाद उत्तर प्रदेश की भदरी रियासत से ताल्लुक रखने वाले रघुराज प्रताप सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पारिवारिक विवाद के बीच राजा भैया मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि, उनका सियासी सफर काफी मुसीबत भरा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/1R7hzJO
Leave a Reply