मेरठ में महिला से 5 साल तक दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर फेसबुक दोस्त ने किया शोषण

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फेसबुक पर बने रिश्ते के बाद शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि 2019 में फेसबुक पर उसकी पहचान रोहित नामक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों करीब आए और रोहित ने शादी का वादा कर महिला से संबंध बनाए। कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और वह शादी से कतराने लगा। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद भी रोहित ने शादी से इनकार कर दिया। वह लगातार उसे धमकाने लगा, कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि लोहियानगर थाना पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने मांग की है कि आरोपी रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी की धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाए।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/7Zv5Kc8