मेरठ में महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए:पति को बताया नपुंसक, ससुर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज
मेरठ के पल्लवपुरम में एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2024 में सहारनपुर के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका पति नपुंसक है। पति का पहला तलाक भी इसी कारण हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो पति और सास ने ससुर से समझौता करने की सलाह दी। ससुर के कहने पर घर के नौकर ने उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजे। लंदन में रहने वाली ननद भी उसे परेशान करती रही। पीड़िता ने बताया कि दहेज में कार न देने और ससुर की मांग न मानने पर उसे पांच महीने पहले मायके भेज दिया गया। कई बार बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की गई। लेकिन ससुराल पक्ष अपनी शर्तों पर अड़ा रहा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply