मेरठ की सीसीएसयू में 37वां दीक्षांत समारोह आज:247 स्वर्ण पदक दिऐ जाऐंगे, 13 गोल्ड मेडल के साथ मेरठ की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा
दीक्षांत समारोह बड़े धूमधाम से शुरू हुआ। सबसे पहले कुलपति जी ने राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से समारोह शुरू करने की इजाजत ली। फिर उन्होंने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों के बारे में बताया। इसके बाद मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं को राज्यपाल के सामने पेश किया गया। अंत में मेडल बांटने का कार्यक्रम शुरू हुआ। मेरठ के छात्रों ने मारी बाजी, 13 स्वर्ण पदक पर कब्जा
इस बार दीक्षांत समारोह में 64 प्रायोजित स्वर्ण पदकों की घोषणा की गई है, जिसमें मेरठ जिला सबसे आगे है। मेरठ के कॉलेजों को 13 स्वर्ण पदक मिलेंगे। गाजियाबाद को 6, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा को 1-1, बुलंदशहर को 3 स्वर्ण पदक मिलेंगे। बाकी पदक अन्य जिलों के कॉलेजों को दिए जाएंगे। मेरठ के एनएएस कॉलेज को 3, मेरठ कॉलेज को 2, जबकि डीएन कॉलेज, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, आईएन कॉलेज, सेंट जोजफ कॉलेज और माछरा कॉलेज को 1-1 स्वर्ण पदक मिलेगा। इस साल 2024 और 2025 के लिए कुल 247 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। बेटियों ने फिर लहराया परचम
सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में इस बार भी बेटियों का जलवा कायम है। कुल 1,19,907 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी, जिसमें 52,759 छात्र (43.99%) और 67,148 छात्राएं (56.01%) शामिल हैं। बेटियों ने संख्या और प्रदर्शन दोनों में बाजी मारी है। क्या खास होगा समारोह में?
– कुल 1,19,907 उपाधियां वितरित की जाएंगी।
– 247 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिसमें मेरठ की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा।
– समारोह में राज्यपाल, उच्च शिक्षा मंत्री और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply