मुस्लिम महिलाओं ने दीपावली पर स्वदेशी अपनाने की अपील की:गाय के गोबर से बने दिये के साथ निकाली रैली, व्यापार मंडल ने किया समर्थन

दीपावली के पहले वाराणसी शहर में स्वदेशी अपनाओ जान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल की तरफ से हुए इस आयोजन में मुस्लिम महिलाएं गाय के गोबर से बने दिये और अन्य स्वदेशी सामान मोमबत्ती, कंदील, बंधनवार आदि के साथ मौजूद रहीं। रैली सिगरा इलाके में निकाली गयी। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने कहा- दीपावली सौहार्द का त्योहार है। ऐसे में इस त्योहार सभी लोग स्वदेशी अपनाएं ताकि देश की और रोजगार करने वाले लोगों की आय बढ़े साथ ही सबकी दीपावली में मिठास घुल सके। मुस्लिम महिलाओं ने बनाया गाय के गोबर से दीया
इस दौरान मुस्लिम महिला हुमा बानो ने कहा – आज हम लोग व्यापार मंडल की तरफ से अजित सिंह बग्गा के नेतृत्व में जान जागरूकता रैली निकाली गयी है। यदि हम स्वदेशी को बढ़ावा देंगे तो अपने कारीगरों को बढ़ावा देंगे। साथ ही रोजगार को बढ़ावा देकर हम अपनी संस्कृति और देश को बढ़वा दे रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने गाय के गोबर से दीया बनाया है। कंदीले बनाई हैं ताकि राष्ट्र जुड़ा रहे और एक रहे। इसलिए हमारी अपील है कि सभी लोग स्वदेशी ही अपनाएं। लोग अपनाएं स्वदेशी
महिला व्यापार मंडल की सदस्य खुर्शीदा बानों ने कहा – हम लोगों ने आज लोगों को सड़क पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया है कि लोग स्वदेशी यानी देश में बने सामानों से दिवाली मनाएं नाकि विदेशी प्रोडक्ट्स से। ऐसे में दिये और झालरों के साथ ही साथ कंदीले और स्टिकर रंगोली भी बनाई गयी है। प्रधानमंत्री चाहते हैं सबको आत्मनिर्भर बनाना
अजीत सिंह बग्गा ने बताया – आज जागरूकता रैली निकाली गयी थी की लोगों को जागरूक किया जाए .प्रधानमंत्री हर व्यक्ति और हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाएं चाहते हैं। उन्होंने लोकल फॉर वोकल का नारा दिया है। ऐसे में हम लोगों ने स्वदेशी सामानों को अपनाने के लिए एक रैली निकाली है। हमारा बस यही कहना है कि चाइना का विरोध कीजिये न कोई सामान खरीदे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/blpaJri