मुंबई में ट्रक हादसे में युवक की मौत:मऊआइमा का 35 वर्षीय युवक एक सप्ताह पहले गया था मुंबई

प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित जामहा यादव बस्ती निवासी 35 वर्षीय शंकरलाल यादव की मुंबई में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। शंकरलाल रोजी-रोटी की तलाश में एक सप्ताह पहले ही गांव से मुंबई गए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार, शंकरलाल यादव पुत्र कड़कू यादव पेशे से ट्रक चालक थे। वह अपने भाई की शादी के लिए पैसे कमाने मुंबई गए थे। मुंबई में माल भरने के बाद जब वह कंटेनर के पीछे सील देखने पहुंचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही शंकरलाल की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। उनके पिता कड़कू यादव, माता, पत्नी, भाई और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को शंकरलाल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिससे पूरे जामहा गांव में गमगीन माहौल हो गया। शंकरलाल अपने पीछे तीन भाइयों, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/A5wLKkj