मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ:1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित, औरैया में देखा गया लाइव प्रसारण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितंबर 2025 को लखनऊ के लोक भवन सभागार में मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ किया। यह मिशन नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 1,647 थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़ी एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन भी हुआ। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। पहले 2 तस्वीरें देखिए… औरैया जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। थाना कोतवाली औरैया में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर समेत सभी पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया। जिले के सभी थाना और सर्किल क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद औरैया के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर