मिर्जापुर के विंध्याचल धाम क्षेत्र में RSS का पथ संचलन:विधायक रत्नाकर मिश्र हुए शामिल, सेवा-राष्ट्रहित का लिया संकल्प
मिर्जापुर के विंध्याचल बस्ती में गुरुवार शाम RSS के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर एक विराट पथ संचलन आयोजित किया गया। इसमें नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि यह संचलन सेवा और राष्ट्र को परम आराध्य मानने वाली साधना का प्रत्यक्ष रूप है पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन, देशभक्ति और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने विंध्याचल की गलियों में चक्रमण कर लोगों को अनुशासन का संदेश दिया। ड्रम की ध्वनि के साथ कदमताल करते स्वयंसेवक राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिख रहे थे। विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। यह समाज के हर वर्ग में सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को सशक्त बना रहा है। उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों के राष्ट्र और समाज कल्याण के प्रति निरंतर समर्पण भाव की सराहना की। संघ के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने संगठन की शताब्दी यात्रा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्रवान नागरिक तैयार करना है। सेवा, शुचिता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को संघ की मूल पहचान बताया गया, जिसे प्रत्येक स्वयंसेवक अपने जीवन में उतारकर समाज को संगठित करने में जुटा है। इस पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक, कार्यकर्ता, नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिसमें शांति और एकता का संदेश दिया गया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/J43FNE7
Leave a Reply