महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले 2 गिरफ्तार:सकलडीहा पुलिस ने अमावल नहर पुलिया के पास से पकड़ा
सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है। यह कार्रवाई सोमवार शाम ग्राम अमावल स्थित नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील बातें बोल रहे थे। गाने गा रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। दोनों अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बलारपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली निवासी मनीष पुत्र अर्जुन (24) और बिराज पुत्र प्रेमचंद (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।लअभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत मिश्र, संतोष कुमार यादव और अरुण कुमार वर्मा शामिल थे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/YpW3Bls
Leave a Reply