मथुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग:साथ देने पर मंत्री प्रतिनिधि को धमकी दी, पुलिस CCTV खंगाल रही

मथुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग की। देर रात फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि को फोन कर धमकी भी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे कोसी के नरसी विलेज कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार देर रात 6 युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी बेखौफ बदमाश फायरिंग कर मौके से भाग खड़े हुए। मंत्री प्रतिनिधि को धमकाया जिलाध्यक्ष के घर हुई फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि और भतीजे नरदेव जब निर्भय पांडे के घर पहुंचे। वहां उनको एक अज्ञात नंबर से फोन आया और जिलाध्यक्ष का साथ न देने की बात कहते हुए धमकाया गया। जांच में जुटी पुलिस भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां हुई फायरिंग और मंत्री प्रतिनिधि को मिली धमकी की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात की जानकारी करने लगी। पुलिस इस मामले में वहां लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगालने लगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर