मथुरा में काटे गए 82 हरे पेड़:B N ग्रुप ने सौंदर्यीकरण के नाम पर किया कटान,वन विभाग ने ग्रुप के मालिक सहित 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हरे पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। यहां के औद्योगिक साइट के पार्क ने 6 साइड B पर लगे 82 पेड़ों को सौंदर्यीकरण के नाम पर काट दिया गया। JCB मशीन से उखाड़े और काटे गए पेड़ों की जानकारी वन विभाग को नहीं हुई। पेड़ों के कटान का मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वन विभाग हरकत में आया और 2 नामजद सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। औद्योगिक साइट के पार्क में लगे थे पेड़ रिफाइनरी के औद्योगिक साइट बी के पार्क में पेड़ लगे थे। यहां रातों रात मशीन की मदद से 82 पेड़ काट दिए गए। रिफाइनरी का यह औद्योगिक क्षेत्र ताज ट्रिपोजियम जोन में आता हैं। पेड़ कटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मामले की जांच की गई। B N ग्रुप कर रहा था पार्क की देखभाल पेड़ काटने के मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने UPSIDA से जानकारी की। UPSIDA ने बताया इस पार्क की देखभाल B N वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही भूमि का रखरखाव B N ग्रुप कर रहा है। वन विभाग की जांच में पता चला कि पेड़ों को B N ग्रुप के B K उपाध्याय द्वारा जेसीबी मशीन से उखड़वाया गया। यूकेलिप्टस और ज्यूरिफ्लोर के थे पेड़ वन विभाग की टीम को मौके पर यूकेलिप्टस और ज्यूरिफ्लोर के 82 पेड़ के उखाड़े और काटे जाने के निशान मिले। वन विभाग को 1 से 2 व्यास वर्ग के 21 पेड़, 2 से 3 व्यास वर्ग के 50 पेड़ और 3 से 4 व्यास वर्ग के 11 पेड़ उखड़े या काटे हुए के निशान मिले। मौके पर टीम ने वृक्षों के काटे और उखाड़े जाने के सबूत एकत्रित कर लिए। बिना अनुमति किया गया कटान वन विभाग की बीट प्रभारी आरती ने थाना रिफाइनरी में तहरीर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र TTZ के अंतर्गत आता है। यहां बिना अनुमति के पेड़ काटे गए हैं। यह उत्तर प्रदेश ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 का उल्लंघन है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन है। वन विभाग से मिली तहरीर के आधार पर रिफाइनरी पुलिस ने B K उपाध्याय,JCB मालिक और 3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 4 और 10 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/XgemxD9