भाजपा नेता सुब्रत पाठक का राहुल-अखिलेश पर तंज:बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी बने प्रधानमंत्री, देशद्रोही सड़कों पर उतरे तो राष्ट्रवादी उन्हें दौड़ाकर पीटेंगे

कन्नौज में भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुआ, जिसका असर भारत में भी दिखा जब अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार और ‘परिवारवाद’ के खिलाफ सत्ता में आए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नेपाल जैसी ‘त्रासदी’ भारत में होती है, तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव के घर फूंक दिए जाएंगे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव सहित देश के लगभग सभी विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई विपक्षी नेता नहीं है जिस पर भ्रष्टाचार का मुकदमा न हो। देश में अशांति फैलाने का आरोप सुब्रत पाठक ने विपक्ष पर देश में आग लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव हारने और प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के अटूट भरोसे को विपक्ष बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है, इसलिए वे देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। देशद्रोही चेतावनी पाठक ने कहा कि नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका में जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरी, लेकिन भारत में यदि कोई सड़कों पर उतरेगा तो वे ‘देशद्रोही’ होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ‘देशद्रोही’ सड़कों पर उतरने की हिम्मत करेंगे, तो राष्ट्रवादी उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर