बेटे को स्कूल छोड़ा, घर आकर पिता ने किया सुसाइड:झांसी में गेट नहीं खोला तो पत्नी ने दरवाजा तुड़वाया, फंदे पर लटका था पति

झांसी में शुक्रवार को एक युवक ने सुसाइड कर लिया। पहले बेटे को स्कूल छोड़ने गया। वहां से लौटने के बाद कमरा बंद करके फांसी लगा ली। जब पत्नी ने देखा तो पति फंदे पर लटका था। परिजन नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन सुसाइड का कारण नहीं बता पाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई मोहल्ले का है। किराए से रहता था युवक मृतक का नाम अवधेश यादव (34) पुत्र करन सिंह यादव था। वह दतिया के जिगना क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक के मामा भागीरथ यादव ने बताया- मेरा भांजा अवधेश अपने परिवार के साथ आईटीआई मोहल्ले में किराए से रहता था। वो ऑटो चलाता था। शुक्रवार सुबह वो अपने 5 साल के बेटे को स्कूल छोड़कर घर आया। यहां कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली। जब पत्नी वर्षा बर्तन धोकर आई तो अवधेश ने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़ा तो अवधेश पंखे पर लटका था। आनन फानन में नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मातम छाया अवधेश की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मामा का कहना है कि अवधेश का किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। वो सुबह उठा और बच्चे को स्कूल छोड़ा। इसके बाद सुसाइड कर लिया। उसके सुसाइड के कारणाें के बारे में घरवालों को जानकारी नहीं है। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0E849FH