बीच हाईवे पिकअप में जैक लगाया,कैंटर ने मारी टक्कर:सोनीपत में 2 की मौत, दिल्ली जा रहे थे व्यापारी; एक का 45 दिन पहले हुआ रिश्ता

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में 2 लड़कों की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा अलसुबह हुआ। पिकअप में सवार होकर 7 लोग दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में टायर पंक्चर होने पर दोनों गाड़ी में जैक लगा रहे थे। तभी कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। सिलसिलेवार जानिए कैसे हुआ हादसा परिवार में इकलौता बेटा था शाकिब
मृतक शाकिब परिवार का इकलौता बेटा था। 12वीं की पढ़ाई के पाद शाकिब खेतीबाड़ी में पिता की मदद भी करता था। बुधवार को सभी अपने खेतों से भिंडी तोड़कर गाँव से आजादपुर मंडी जा रहे थे। परिवार में उसकी एक बहन है। पिता ने शाकिब और उसकी बहन का डेढ महीने पहले रिश्ता तय किया था। वहीं, गांव दौजा के रहने वाले अक्षय ने पांचवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। अक्षय के पिता की भी 4 साल पहले मौत हो चुकी है। वह घर में खेती संभालता था। परिवार में मां और दो भाई हैं। दिल्ली में अच्छा भाव मिलने के कारण जाते हैं किसान
उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर से सटे हुए हरियाणा के के जिलों के किसान भी दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जियां बेचने जाते हैं। किसान गाड़ियों में ही सब्जी बेचने जाते हैं। ये गाड़ियां ओवरलोड होती हैं। वहीं लोकल मंडी की तुलना में आजादपुर मंडी में भाव अच्छा मिलता है। यूपी के दौसा गांव से दिल्ली आजादपुर मंडी करीब 55 किलोमीटर दूर है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/PS8CKf6