बाबा चैतन्यानंद स्वामी गिरफ्तार, पीड़ितों को राहत:उन्नाव के पूर्व छात्र ने साझा किए संस्थान में हुए अत्याचारों के अनुभव
राजधानी में चर्चित दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी बाबा चैतन्यानंद स्वामी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ितों और पूर्व छात्रों ने राहत की सांस ली है। इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की भूमिका सराहनीय बताई जा रही है। सालों से दबे दर्द को साझा करते हुए कई पीड़ित और गवाह सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से उन्नाव के एक पूर्व छात्र विपिन यादव ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। विपिन यादव ने पुलिस कर्मचारियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और लगन से ही यह गिरफ्तारी संभव हो पाई है। इस बाबा के कारण कई लोग पीड़ित रहे, कई छात्राओं का भविष्य बर्बाद हुआ और बहुतों को आर्थिक व भावनात्मक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद जरूरी और स्वागतयोग्य बताया। उन्होंने बताया कि वह 2010 के बाद उस संस्थान में छात्र रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें एक छोटे से मुद्दे पर निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन वहां बिताए समय में उन्होंने कई अनियमितताओं और छात्राओं पर हो रहे अत्याचारों को करीब से देखा। यादव के अनुसार, यह कॉलेज सिखिरी मठ का एक संस्थान था, जहां कम फीस में पीजीडीएम कोर्स कराया जाता था। इस वजह से कई छात्र-छात्राएं यहां दाखिला लेते थे। उन्होंने बताया कि समय बीतने पर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आने लगीं। लड़कियों को करियर और प्लेसमेंट का लालच देकर फंसाया जाता था। उन्हें पैकेज और नौकरी का झांसा देकर संपर्क किया जाता था, जिसके बाद वे मानसिक और सामाजिक तौर पर पीड़ा झेलती रहीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह 2016 के एक मामले के चश्मदीद गवाह हैं। उस मामले में उन्होंने देखा कि छात्राओं को किस तरह घंटों खड़ा करके प्रताड़ित किया जाता था। उन पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती थी और उन्हें अपने अभिभावकों से मिलने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी। विपिन यादव ने कहा कि जिन लड़कियों ने यह सब सहा है, उनका सामाजिक और नैतिक संघर्ष बेहद कठिन रहा है। उन्होंने जोर दिया कि अब जब पीड़िताएं खुलकर सामने आईं, तभी यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/xvSzMmw
Leave a Reply