बागपत में खुला नाला बना मुसीबत:1 महीने से नहीं ढका गया नाला, स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही परेशानी

बागपत के सिसाना गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे बने नाले ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एनएचआई ने एक महीने पहले नाले का निर्माण तो कर दिया, लेकिन उसे ढकने का काम अभी तक नहीं किया है। इस खुले नाले की वजह से ग्रामीणों का मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए जाने में दिक्कत हो रही है। किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी मुश्किल हो रही है। समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खुले नाले से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तुरंत इस मामले का संज्ञान ले। नाले को जल्द से जल्द ढका जाए और आवागमन का रास्ता खोला जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर