बस दुर्घटना में किशोर की मौत, मां-बहन घायल:दिल्ली से लौटते समय हाई-वे पर हुआ हादसा , संतकबीरनगर के है निवासी

संतकबीरनगर के महुली कस्बे के अब्दुल सत्तार इद्रसी के 14 वर्षीय बेटे सुहेल अहमद की रविवार को कन्नौज हाई-वे पर एक बस दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में उसकी मां शमा खातून और बहन सायना मामूली रूप से घायल हो गईं। सुहेल अपनी मां और बहन के साथ दस दिन पहले दिल्ली स्थित अपने ननिहाल, खड्ड कॉलोनी छह नंबर गली, गया था। वे शुक्रवार रात करीब आठ बजे दिल्ली से बस में सवार होकर महुली स्थित अपने घर लौट रहे थे। कन्नौज जिले के पास हाई-वे पर उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सुहेल अहमद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महुली में उसके परिवार में शोक का माहौल छा गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना कैसे हुई या घायलों का इलाज किस अस्पताल में हुआ, इस संबंध में परिजनों ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। महुली थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/2TrHbCn