बलिया होकर चलेगी बनारस-कोलकाता स्पेशल ट्रेन:दुर्गा पूजा के मौके पर परिचालन, 23 सितंबर से लगेंगे 7 फेरे, 22 कोच होंगे

रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बनारस-कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 सितंबर से 4 नवंबर 2025 तक हर मंगलवार को बनारस से और 24 सितंबर से 5 नवंबर 2025 तक हर बुधवार को कोलकाता से चलेगी। बनारस से चलने वाली ट्रेन संख्या 05047 सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। यह बलिया में दोपहर 1:40 बजे, रेवती में 2:18 बजे और सुरेमनपुर में 2:34 बजे रुकेगी। अगले दिन सुबह 5:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05048 कोलकाता से सुबह 8:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी। यह बलिया में रात 1:04 बजे, रेवती में 12:23 बजे और सुरेमनपुर में 12:07 बजे रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 20 एसी थर्ड इकोनॉमी क्लास के कोच और 2 जनरेटर कम लगेज वैन शामिल हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 7 फेरे लगाएगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर