बरेली में तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचला:2 की मौत, 2 घायल; परतापुर गांव के पास हुआ हादसा
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। परतापुर गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय भोगराज और 42 वर्षीय भानू के रूप में हुई है। ये दोनों मजदूर ईंट भट्टे पर निकासी के काम के लिए जा रहे थे और सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में हेतराम और भजनलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/85ymn6c
Leave a Reply