प्रयागराज में साले-साली की हत्या का मामला:बहनोई ने चाकू से गोदकर मारा, बीच बचाव में मां भी घायल; शव गांव में पहुंचने पर कोहराम
गुजरात के सूरत शहर में एक बहनोई ने अपने साले और साली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं सास भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार शाम को हुई। शनिवार को शव घर पहुंचने पर हड़कंप मच गया। यह घटना सोरांव थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव के रहनेवाले किसान अशोक कुमार कश्यप से जुड़ी है। अशोक कुमार के 24 वर्षीय बेटे निश्चय कश्यप की शादी अगले महीने तय थी। शादी के कपड़े खरीदने के लिए निश्चय अपनी 22 वर्षीय बहन ममता देवी और मां शकुंतला देवी के साथ सूरत गए थे, जहां उनके बहनोई संदीप गौड़ परिवार के साथ रहते हैं और नौकरी करते हैं। विवाद के बाद बहनोई ने उठाया कदम अशोक कुमार के अनुसार, बुधवार को निश्चय कश्यप का अपने बहनोई संदीप गौड़ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर संदीप गौड़ ने चाकू से निश्चय कश्यप और ममता देवी पर हमला कर दिया। बेटे-बेटी पर हमला होते देख शकुंतला देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो संदीप ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद संदीप गौड़ अपने कमरे से फरार हो गया। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निश्चय कश्यप और ममता कश्यप को मृत घोषित कर दिया। शकुंतला देवी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। छोटे दामाद ने फोन पर दी सूचना निश्चय और ममता की मौत की सूचना छोटे दामाद राहुल ने फोन पर अशोक कुमार को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव एंबुलेंस से गांव पहुंचे तो पूरे गांव में शोक और हड़कंप फैल गया। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/my6h0qv
Leave a Reply