प्रयागराज में डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा:अपार्टमेंट के गेट पर खड़े थे, SRN में जूनियर रेजिडेंट का हंगामा; कामकाज ठप किया

प्रयागराज एसआरएन के जूनियर डॉक्टर पर 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने रविवार को लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह बचकर अपार्टमेंट की ओर भागे। हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। डॉक्टर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर केस दर्ज करने में देरी और आरोपियों की अरेस्टिंग न होने से डॉक्टरों का गुस्सा बढ़ गया। ऐसे में डॉक्टरों ने मंगलवार रात हंगामा किया। इसके बाद हड़ताल का ऐलान कर दिया। एसआरएन अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी। इससे हालात बिगड़ गए। घटना जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला अपार्टमेंट गेट पर नकाबपोशों ने हमला किया, दौड़ाकर पीटा
हरियाणा के भिवानी निवासी डॉ. अनुराग कुमार स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) जनरल सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर तैनात हैं। वह जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के एलआईसी रोड पर बने एक अपार्टमेंट में रहते हैं। डॉ. अनुराग कुमार ने बताया- 22 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर (8707292934) से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अमेजॉन का डिलीवरी बॉय बताया। उसने कहा कि उनका पार्सल नीचे अपार्टमेंट गेट पर देना है। डॉक्टर जैसे ही नीचे पहुंचे तो अचानक नकाबपोश 8–10 हमलावर वहां आ गए। हमलावरों ने मुझ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने मुझे बुरी तरह पीटा। जिससे मैं लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। मंगलवार को जूनियन डॉक्टरों ने हंगामा किया, हड़ताल पर गए
मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा भड़क गया। जूनियन डॉक्टरों ने हंगामा करते हुए कामकाज ठप कर दिया। रात में एसआरएन अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई। यूनियर डॉक्टरों ने हंगामा करते हुए हड़ताल कर ऐलान कर दिया। अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। एसआरएन अस्पताल में हंगामे की खबर पाकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन जूनियर डॉक्टर नहीं माने। ऐसे में देर रात तक अस्पताल में अफरातफरी का आलम रहा। आक्रोशित डॉक्टरों का कहना है कि घटना के बाद वक्त पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। विरोध करने पर मामला दर्ज हुआ। दो दिन बीत गए। मगर आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। इस मामले में जॉर्ज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ……………………….. ये खबर भी पढ़िए- BSA को ऑफिस में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीटा:सीतापुर में 6 सेकेंड में 5 बेल्ट मारी; हाथ से छीनकर मोबाइल तोड़ा, फाइलें फाड़ीं सीतापुर में बीएसए अखिलेश सिंह को उनके कार्यालय में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीट दिया। हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ हुई शिकायत पर सफाई देने के लिए BSA कार्यालय पहुंचे थे। पढे़ं पूरी खबर…

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर