पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा स्थगित:ससुर सरदार बिक्रमजीत का निधन, DG रैंक के अधिकारी थे; आज कलायत से चलनी थी

हरियाणा के हिसार के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल का निधन हो गया है। सरदार बिक्रमजीत सिंह ने अपने नोएडा आवास पर अंतिम सांस ली। वे 93 साल के थे।इसके कारण कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने आज की सद्भाव यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने अपने ससुर के निधन की सूचना सद्भाव यात्रा फेसबुक पेज और अपने निजी फेसबुक अकाउंट से सांझा की है। उन्होंने लिखा है कि आगे के कार्यक्रम की सूचना सभी को शीघ्र ही कर दी जाएगी। पूर्व सांसद के अनुसार, उनके ससुर सरदार बिक्रमजीत सिंह स्याल मूलरूप से यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले थे। वर्तमान में वे नोएडा में रहते थे। 1958 बैच के ऑफिसर रहे स्याल DG एनएसजी के पद से रिटायर हुए थे। बता दें कि कांग्रेस नेता की सद्भाव यात्रा 6 महीने चलेगी। इस दौरान हरियाणा के सभी 90 हलकों को टच किया जाएगा। कुल मिलाकर 3600 किलोमीटर का सफर तय होगा। यात्रा के समापन पर बड़ी रैली भी हो सकती है, हालांकि अभी इसका स्थान व समय तय नहीं है। सद्भाव यात्रा में कलायत में होने थे आज कार्यक्रम
कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह की हरियाणा में सद्भाव यात्रा चल रही है। 6 अक्टूबर को कलायत विधानसभा के कुराड़ गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम था। 7 अक्टूबर को कुराड़ से शुरू होकर कलायत शहर होते हुए चौशाला गांव में रात्रि ठहराव होना था। कलायत शहर में कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह के द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस भी रखी गई। लेकिन अचानक उनके ससुर का निधन होने से आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। फिलहाल केवल आज के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/6ZBpwSr