पुलिस चौकी के नाक के नीचे लगा PFI का झंडा:आजमगढ़ में फरिहा में लगा पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया का झंडा, केरल में हुई थी पार्टी की स्थापना
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिया पुलिस चौकी के आसपास बड़ी संख्या में पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया के प्रतिबंधित झंडे लगाए गए हैं। जिसके फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है किस तारा से इलाके के आस पास के बिजली के खंभे और दीवारों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पहले फ़रिहाँ पुलिस चौकी के आसपास गोकशी की कई शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं। जिस तरह से पुलिस चौकी के नाक के नीचे प्रतिबंधित संगठन के झंडे लगाए गए हैं। उससे समझा जा सकता है कि ऐसे अराजक तत्वों के मन में फरिहा पुलिस चौकी का जरा भी डर नहीं है। केरल में की गई थी पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया की स्थापना पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया की स्थापना केरल में अबू बकर ने की थी। जिसकी योजना भारत को एक इस्लामी राष्ट्र स्थापित करने की थी। मास्टरमाइंड अबू बकर को गिरफ्तार भी किया गया था जिसके बाद से इस संगठन को प्रतिबंधित कर दिया गया था। पर जिस तरह से प्रदेश के संवेदनशील जिलों में गिने जाने वाले आजमगढ़ में PFI का झंडा लहराया गया है। इससे समझा जा सकता है कि कहीं ना कहीं आजमगढ़ में इस संगठन को हवा दी जा रही है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/lTcDwmv
Leave a Reply