पानी की पाइप लाइन फटी, 30 मीटर ऊंची धार:सीमा विवाद में घंटों बहता रहा हजारों लीटर पानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
आगरा के महुआखेड़ा में शनिवार शाम को पानी की मुख्य पाइप लाइन लीक हो गई। हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी की धार 30 मीटर से भी अधिक ऊंची थी।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जलकल और स्मार्ट सिटी के सीमा विवाद के चलते हजारों लीटर पानी बह गया। काफी प्रेशर से निकला पानी
शनिवार शाम को पानी की सप्लाई के समय ताजगंज के महुआखेड़ा में पानी की मुख्य पाइप लाइन लीक हो गई। इसमें से काफी प्रेशर के साथ पानी निकलने लगा। देखते ही देखते पाइप लाइन और ज्यादा फट गई। इसकी वजह से इसकी धार काफी ऊंचाई जा रही थी। लगभग 2 घंटे तक बहता रहा पानी
लगभग 2 घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा। किसी ने न तो सप्लाई बंद की और न ही इस पानी को रोकने का प्रयास किया। जलकल के अधिकारियों का कहना था कि ये उनकी पाइप लाइन नहीं है। उनकी पानी की पाइप लाइन बसई पुलिस चौकी तक है। इससे आगे उनकी पानी की पाइप लाइन ही नहीं है। इधर, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना था कि ये पाइप लाइन उनके एरिया से बाहर की है। इसलिए इसकी देखरेख की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। ऐसे में हजारों लीटर पानी बहता रहा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Dnc9LYo
Leave a Reply