पवन सिंह बोले- ज्योति इतना गिर सकती हैं, सोचा नहीं:चुनाव से पहले ही अपनापन क्यों दिखा रहीं, मर्द का दर्द किसी को दिखता नहीं
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में पवन सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मर्द का दर्द किसी को दिखता नहीं है। यह अपनापन चुनाव से एक महीना पहले क्यों नहीं दिखा। ज्योति जी, विधायक बनने के लिए आप इतना गिर सकती हैं, यह मुझे उम्मीद नहीं थी। ज्योति अभी भी पवन सिंह के लखनऊ के अंसल सिटी के सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में स्थित घर में हैं। वह रविवार को बिहार से यहां पहुंची थीं। करीब डेढ़ घंटे तक उनकी पवन सिंह के बात हुई थी। इसके बाद एक्टर वहां से चले गए। ज्योति सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें वह फूट-फूटकर रोते हुई नजर आई थीं। पवन सिंह पर पुलिस बुलाने का आरोप भी लगाया था। ———– खबर अपडेट की जा रही है
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/iNbBEmD
Leave a Reply