नानपारा में गोकशी के आरोपी से पुलिस मुठभेड़:वसीम के पैर में गोली लगी, साथी खुदा बख्श भी गिरफ्तार

बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गोकशी के मुख्य आरोपी वसीम और खुदा बख्श बिना नंबर की बाइक से ताजपुर की तरफ जा रहे हैं। इन दोनों ने जुमईपुरवा में गुरुवार और शुक्रवार की रात के बीच गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि प्रताप, चौकी इंचार्ज राजा बाजार राम गोविंद वर्मा और उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ने घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वसीम के पैर में गोली लगी। भागने की कोशिश कर रहे खुदा बख्श को भी पकड़ लिया गया। मौके से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल वसीम को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉ. संतोष यादव और फार्मासिस्ट पीके शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर