नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा:मंदिरों में रही भीड़, भक्तों ने की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
आज नवरात्रि का सातवां दिन है और इस दिन माता दुर्गा के छठवें अवतार मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। आगरा में रविवार को माता देवी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों के बाहर पूजा की दुकानें सजी हुई हैं और भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। आगरा के शाहगंज में स्थित माता सती का मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। लोगों का मानना है कि कई वर्ष पहले यहां एक महिला सती हो गई थी, जिसके बाद इस मंदिर का नाम सती का मंदिर पड़ गया। भक्तों की मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जो अपनी मुरादें लेकर आते हैं और माता की कृपा की आशा करते हैं। आगरा के विभिन्न मंदिरों में माता कालरात्रि की पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। माता कालरात्रि को देवी दुर्गा का सबसे शक्तिशाली रूप माना जाता है। उनकी पूजा करने से भक्तों को शत्रुओं पर विजय और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। माता कालरात्रि की पूजा के दौरान भक्तों ने विशेष मंत्रों का जाप किया और माता को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन किया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/EPsDIZb
Leave a Reply