नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दर्शन को उमड़ी भीड़:पयागपुर में मां दुर्गा की आंखें खुलीं, वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना शुरू
पयागपुर क्षेत्र के भूपगंज बाजार में नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई है। मां दुर्गा की प्रतिमा की आंखों की पट्टिका खोलने के साथ ही पूरे नगर में जय माता दी के जयकारे गूंज उठे। पंडाल को रंग-बिरंगी झालरों और पुष्पमालाओं से सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की। भक्तों ने आरती के साथ मां से सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य शिव जी मिश्रा, राम प्रसाद शर्मा, श्याम जी मिश्रा, मनोज अग्रवाल, श्याम बिहारी, पप्पू शर्मा, कुंजबिहारी, बृजेश अग्रवाल, ब्रिजेंद्र सिंह, संतोष और रमेश नौसरिया उपस्थित रहे। स्थानीय लोग और व्यापारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महाआरती के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही भूपगंज बाजार मां दुर्गा की भक्ति में डूब गया है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply