नजीबाबाद में वन विभाग को मिली सफलता:दो अलग-अलग स्थानों पर गुलदार पिंजरे में कैद, अब तक तीन पकड़े गए

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में वन विभाग ने दो गुलदारों को पिंजरे में पकड़ने में सफलता हासिल की है। पहला गुलदार कौड़िया रेंज के गांव परमावाला में और दूसरा साहनपुर रेंज के गांव प्रेमपुरी में पकड़ा गया। बिजनौर जिले में गुलदारों के हमलों से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोग इन हमलों में घायल हुए हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद वन विभाग की विशेष टीम प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रही थी। टीम ने कई जगहों पर पिंजरे लगाए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नजीबाबाद क्षेत्र में अब तक कुल तीन गुलदार पकड़े जा चुके हैं। पकड़े गए गुलदारों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ा जाएगा। विभाग का अभियान जारी है और टीम अन्य गुलदारों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। सामाजिक वानिकी वन रेंजर रामकुमार के अनुसार, 20 सितंबर की रात कौड़िया रेंज के प्रेमा गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। मौके पर डिप्टी रेंजर महिपाल और वन दरोगा रोहित राय समेत अन्य स्टाफ मौजूद था। नजीबाबाद डीएफओ अभिनव राज ने बताया कि पकड़े गए गुलदारों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर