डॉ. राम मनोहर लोहिया की 58वीं पुण्यतिथि मनाई गई:सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की 58वीं पुण्यतिथि मनाई। रविवार को जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि लोहिया जी का मानना था कि “सड़कें सूनी रहीं तो संसद भवन आवारा हो जाता है।” उन्होंने जोर दिया कि लोहिया के विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं और जनता को संतुष्ट न कर सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने डॉ. लोहिया के जीवन को हर राजनेता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि लोहिया ने नेहरू सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर स्वतंत्र भारत तक राष्ट्र सेवा के लिए कई बार जेल गए। उनकी “तीन आना पंद्रह आना” बहस आज भी उनकी सादगी और निडरता का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में, कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के पदचिन्हों पर चलकर समाजवाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही, 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का भी संकल्प दोहराया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, अशोक यादव, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू’, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रामजी मौर्या, आशीष राय, वन्दना गुप्ता, रामगोपाल बिन्द, मनोज चौहान, राजेश भारतीय, मेवालाल प्रजापति, सियाराम जैसल, सौरभ सिंह, भोला यादव, राहुल यादव, रंजीत यादव, अमरेश सोनकर, रवि सोनकर, रामराज यादव, रविन्द्र यादव, सलीम बादशाह, रमेश ओझा और बलराम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/uCDAFSe
Leave a Reply