डांडिया गरबा में एंट्री पहचान पत्र से होगी- VHP:आगरा से दिल्ली जा रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया एलान- नहीं होगी विधर्मियों की एंट्री
नवरात्रि में होने वाले डांडिया-गरबा आयोजनों में विधर्मियों की एंट्री नहीं होगी। इस तरह के आयोजनों में आने वाले लोगों की पहचान की जांच होगी। इसके बाद रोली लगाकर, कलावा बांधकर एंट्री दी जाएगी। यह एलान विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया। आगरा के खेरागढ़ से दिल्ली जाते समय उन्होंने यह बयान दिया।
वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल खेरागढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से दिल्ली लौटते समय रास्ते में उन्होंने कहा कि नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा का त्योहार है। इस दौरान होने वाले गरबा-डांडिया के आयोजनों को लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपियों ने खराब करने की कोशिश की है। इसलिए समाज ने अब यह तय किया है कि इस तरह के आयोजनों में विधर्मियों की एंट्री नहीं होगी। हर व्यक्ति के पहचान पत्र की चेकिंग होगी। हर आने वाले को रोली लगाई जाएगी। कलावा बांधा जाएगा। मां दुर्गा के सामने उसे शीश झुकाना होगा। इसके बाद ही उन्हें एंट्री दी जाएगी। सभी अपने परिवार के साथ आएं। यह नाच-गाना का अवसर नहीं
जो लोग इसे नाच गाने का अवसर मान कर आते हैं, वे नहीं आएं। उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नवरात्रि मां दुर्गा आराधना का उत्सव है। विनोद बंसल ने कहा कि जो वंदे मातरम-भारत माता की जय नहीं बोल सकते, वो मां दुर्गा की जय कैसे बोलेंगे? मां दुर्गा की जय न बोलने वाले विधर्मियों को आयोजन से बाहर रखा जाएगा।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply