ट्रैक्टर की टक्कर से इको कार चालक की मौत:हाथरस में साथी गंभीर घायल, देर रात बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे घर

हाथरस में रविवार मध्य रात्रि को अलीगढ़ रोड पर लेबर कॉलोनी के पास एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक ट्रैक्टर और इको कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में इको कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नगला मियां निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बाजरे से लदा एक ट्रैक्टर मंडी की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही इको कार से उसकी भिड़ंत हो गई। इको कार में सवार युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इधर कार में से सीएनजी भी रिसने लगी तो इसकी सूचना मिलने पर फायर स्टेशन से कर्मचारी भी पहुंच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Kbt8MRm