झांसी मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में घुसा सांप:सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने देखा, चिल्लाते हुए भागा, अफरा-तफरी मची
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में 7 फीट लंबा सांप घुस गया। बुधवार को एक कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो सांप को देखकर घबरा गया। वो चिल्लाते हुए बाहर भागा। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भीड़ लग गई। मगर सांप का नाम सुनकर किसी ने रूम के अंदर जाने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद एक सपेरे को बुलाया गया। 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सपेरे ने सांप को पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि ये साप घोड़ा पछाड़ है। जिसे धामन या रैट स्नैक भी कहते हैं। ये जहरीला नहीं होता। मगर इसे तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई और सांप को कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया। कोबरा सांप समझकर लोग कांप उठे मेडिकल कॉलेज के अंदर ओटी ब्लॉक बना है। यहां पर सर्जरी, ऑर्थो, गायनिक समेत अन्य विभागों की ओटी बनी है। सोमवार को एक कर्मचारी गायनिक ओटी के पास एक कमरे की सफाई कर रहा था। जब उसने सफाई के लिए बॉक्स हटाया तो उसे काला सांप नजर आया। सांप छुपकर बैठा था, मगर बॉक्स हटाते ही वो भाग खड़ा हुआ। काले सांप को देखकर कर्मचारी घबरा गया और चिल्ल्लाते हुए बाहर भागा। सांप का काला रंग देखकर लोग कोबरा सांप समझ बैठे और अंदर जाने की जहमत नहीं उठा पाए। बाद में सपेरे को बुलाया गया और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सपेरे ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। बताया ये घोड़ा पछाड़ सांप हैं।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply