झांसी में इंगेजमेंट से लौटकर महिला ने किया सुसाइड:14 साल पहले शादी हुई थी, बेटा ने देखा तो रोशनदान में फंदे पर लटकी थी मां

झांसी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह रिश्तेदार के इंगेजमेंट कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी। पति और बच्चे कमरे के अंदर खाना खा रहे थे। तभी उसने गेट के ऊपर रोशनदान में फांसी लगा ली। जब 11 साल का बेटा बाहर आया तो मां को फंदे पर लटका देखकर रोने लगा। इसके बाद परिजन आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव कस्बे का है। 14 साल पहले हुई थी शादी मृतका का नाम शिल्पी (32) पत्नी आत्माराम था। वह पट्‌टी कुम्हर्रा गांव की रहने वाली थी। पिछले 4 साल से चिरगांव की कन्हैयाकुंज वाटिका में पति व बच्चों के साथ किराए पर रह रही थी। शिल्पी और आत्माराम की शादी 14 साल पहले हुई थी। पति आत्माराम ने बताया- रविवार को रिश्तेदार की इंगेजमेंट थी। इसमें शामिल होने के लिए पत्नी शिल्ली और दोनों बच्चों को लेकर पूंछ गया था। शाम को लौटकर आए। रात को बच्चों के साथ खाना खा रहा था। तभी पत्नी कमरे से बाहर चली गई और गेट के ऊपर रोशनदान में साड़ी से फंदा बनाकर झूल गई। जब 11 साल का बेटा देवांश बाहर गया तो शिल्पी फंदे पर लटकी थी। वह चिल्लाने लगा। तब सब लोग आ गए। शिल्पी को उतारकर अस्तपाल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृ़त घोषित कर दिया। शिल्पी की मौत के बाद घर में मातम छाया है। पति ई-रिक्सा चलाता है। उसके 11 साल का बेटा देवांश और 5 साल की बेटी नव्या है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/V8mYe5a