झांसी में अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर:पैर में गोली लगी, साथी को घेरकर पकड़ा, अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार

झांसी में दिनदहाड़े अरविंद यादव की हत्या करने वाले एक आरोपी अनिल यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसके साथी कैलाश यादव को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम था। वे शनिवार देर रात उनाव रोड पर आरी नहर पटरी के पास छिपे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो वे फायरिंग करने लगे। काउंटर अटैक में एक बदमाश को गोली लगी है। इस हत्याकांड में अब तक पुलिस 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव समेत 3 आरोपी अभी भी फरार है। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। 25 हजार रुपए का इनामी था आरोपी एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- 8 सितंबर को भोजला गांव में पत्नी के सामने अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरार चल रहे भोजला निवासी कैलाश यादव और अनिल यादव पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। शनिवार देर रात सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा रूटीन गश्त पर थे। सूचना मिली कि दोनों आरोपी उनाव रोड पर आरी नहर पटरी के पास छिपे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को रोका गया। तब दोनों भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर पकड़ने की कोशिश की तो वे फायरिंग करने लगे। काउंटर अटैक में अनिल यादव के पैर में गोली गली है। जबकि उसके साथी कैलाश यादव को घेरकर पकड़ लिया गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उनसे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। अभी 3 आरोपी फरार, इनाम रखा गया 8 सितंबर को भोजला गांव निवासी अरविंद यादव अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से बाजार से लौट रहा था। भोजला गांव में पत्नी के सामने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान रिंकू यादव, अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय और सुरेश के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस मिथुन, अजीत, सुरेश, अशोक यादव, संजय यादव, साजिश रचने और आरोपियों की मदद करने में रिंकू के बेटे राजा, मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राममिलन के बेटे इंद्रजीत, भमर सिंह यदव, भान सिंह, कमल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार रात को 2 आरोपी और पकड़े गए। अभी मुख्य आरोपी रिंकू यादव समेत राहुल और कुल्लू उर्फ अमित फरार हैं। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ZM9Bo68