जीएसटी में बड़ा बदलाव:नवरात्रि में वाहनों पर 28% की जगह 10% टैक्स, कई जरूरी सामान टैक्स फ्री
केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़े बदलाव किए हैं। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अटल भवन में इसकी जानकारी दी। सरकार ने जीएसटी में 5% और 18% के दो नए स्लैब लागू किए हैं। कई आवश्यक वस्तुएं अब शून्य कर के दायरे में आ गई हैं। नवरात्रि के दौरान वाहनों की खरीद पर विशेष छूट मिलेगी। मोटरसाइकिल और कार पर 28% की जगह सिर्फ 10% जीएसटी देना होगा। फाइव स्टार होटलों को छोड़कर अन्य सभी होटलों को कर में राहत मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सामग्री भी सस्ती होगी। जीएसटी सुधार सभी राज्यों की सहमति से हुआ मंत्री सचान ने बताया कि 2017 में देश में 65 लाख करदाता थे। यह संख्या 2025 में बढ़कर 1 करोड़ 51 लाख हो गई है। इससे सरकार की आय बढ़ी है। इस आय का उपयोग देश के विकास कार्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य इसी तरह के सुधारों से पूरा होगा। यह जीएसटी सुधार सभी राज्यों की सहमति से हुआ है। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply