जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक:व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, दिए गए निर्देश
कलेक्ट्रेट के अब्दुल कलाम हाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री अनुराग मिश्रा, जितेंद्र सिंह चौहान, अरुण अवस्थी, आरिफ़ खां, राजू शुक्ला, सविता गोयल, लव अरोड़ा और रुबील सहित कई प्रमुख व्यापारी नेता उपस्थित थे। यातायात सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को उठाया बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम, विद्युत विभाग, एलडीए, पुलिस और यातायात सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र ने नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा दुकानें लगने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रकबागंज पुल के नीचे सब्जी के ठेलों के फिर से लगने का उदाहरण दिया। मिश्र ने दीपावली से पहले बढ़ते ट्रैफिक पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल बढ़ाने की मांग की। पवन मनोचा ने शहर में खराब प्रकाश व्यवस्था पर नाराजगी जताई, जबकि अनुराग मिश्रा ने नक्खास पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने की पूर्व निर्धारित कार्रवाई न होने पर सवाल उठाया। बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित होने की जानकारी दी जितेंद्र सिंह चौहान ने अमीनाबाद में प्रतिदिन 4-5 घंटे की बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित होने की जानकारी दी। नाका क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त और डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की। यह समिति 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे व्यापारियों के साथ बैठक करेगी। इसके अतिरिक्त, सहारा ट्रेड सेंटर की बिजली बहाली का आदेश मौके पर ही दिया गया।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/DKbpLmW
Leave a Reply